आरसेटी ने महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का कोर्स

0

हमीरपुर 30 अक्तूबर।2026 जीत समाचार

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित ब्यूटीशियन कोर्स शुक्रवार को संपन्न हो गया। कोर्स के समापन अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के एलडीओ आशीष सांगरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कोर्स की प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसके लिए वे बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीपीएफ अकाउंट, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

इससे पहले, आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने सतर्कता जागरुकता की शपथ भी ली। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएमओ विजय अमृतराज ठाकुर, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed