130 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े युवक को मिला पुलिस रिमांड

दैनिक जीत समाचार

हमीरपुर 11 अप्रैल। (सतीश शर्मा )

एसपी भगत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भोरंज पुलिस और एसआईयू के ज्वाइंट ऑप्रेशन में 130 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय कुमार (25) पुत्र स्व. बलबीर सिंह निवासी गांव सेऊ भोरंज के बारे में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यह आरोपी पिछले लम्बे अरसे से चिट्टे के व्यापार में संलिप्त था। यह भी जानकारी मिली है कि इस आरोपी पर एनडीपीएस के पहले ही 2 बड़े मामले दर्ज हैं। पंजाब के जीरकपुर में इस आरोपी से 60 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर यह 19 माह की सजा काट चुका है। इसके साथ ही मंडी जिले के सुंदरनगर में भी पुलिस ने इससे 95 ग्राम चिट्टा बरामद किया था, जिसका मुकद्दमा अंडर ट्रायल है। पंजाब के एसएएस नगर मोहाली में इससे चिट्टा बरामद हुआ था। उसके उपरांत इसे 19 माह की सजा सुनाई गई थी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed