जीत समाचार | लुधियाना जूही एन्क्लेव में निगम का बड़ा एक्शन, 3 अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

जस्सियां रोड के पास जोन-A बिल्डिंग ब्रांच की कार्रवाई; बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर चला पीला पंजा

लुधियाना, 18 सितंबर।विक्की कुमार

लुधियाना नगर निगम की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम जोन-A कार्यालय की बिल्डिंग ब्रांच ने जस्सियां रोड के नजदीक जूही एन्क्लेव में कार्रवाई करते हुए तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणों के मालिक द्वारा बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य करवाया जा रहा था, जिसके चलते निगम की टीम ने कार्रवाई की।

कमिश्नर के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देशों के तहत शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के तहत जोन-A की टीम ने जूही एन्क्लेव में पहुंचकर तीन कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त किया।

बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माण न करें

नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाना जरूरी है।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना स्वीकृति या बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करते हुए निर्माण किया गया तो नगर निगम की ओर से नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

अवैध निर्माणों पर निगम की नजर

नगर निगम का कहना है कि शहर में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने लोगों से अपील की है कि निर्माण शुरू करने से पहले सभी जरूरी मंजूरियां हासिल करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed