जीत समाचार | हिमाचल प्रदेश | जयसिंहपुर जयसिंहपुर के काली दास कोली की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

हिमाचल जोड़ो’ सदस्यता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले 15 कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाकर लिया गया फीडबैक

जीत समाचार, जयसिंहपुर।
(अभिषेक, न्यूज एडिटर)

आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता काली दास कोली ने 18 सितंबर को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘हिमाचल जोड़ो’ सदस्यता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले 15 कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रभारी के अनुरोध पर दिल्ली बुलाया गया था।इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत कर सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया। पार्टी के अनुसार, कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान के दौरान किए गए प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाए गए।

15 कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा, सह प्रभारी अजय राजपूत, शिमला जोन प्रभारी दीपक झा तथा मंडी जोन प्रभारी सुरेंद्र पंडित सहित 15 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी की ओर से बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी लेना और संगठन को मजबूत करने के संबंध में कार्यकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करना था।

बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे भी सम्मान

काली दास कोली के अनुसार, मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने वाले अन्य कार्यकर्ताओं को भी आने वाले समय में सम्मानित किया जाएगा।

पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि अन्य राजनीतिक दलों में ऐसे लोग जो आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं, उनका पार्टी में स्वागत है।

काली दास कोली की इस मुलाकात को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी चर्चा है। अब देखना होगा कि ‘हिमाचल जोड़ो’ अभियान के बाद पार्टी का संगठनात्मक विस्तार किस दिशा में आगे बढ़ता है।

जीत समाचार, हिमाचल प्रदेश
9803589008, 8567075555

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed