विधायक बग्गा की अगुवाई में सखी सम्मान समारोह आयोजित

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने विशेष रूप से की शिरकत, सखियों को सूट भेंट कर किया सम्मानित

लुधियाना, 19 सितंबर। अरुण कुमार

विधानसभा हलका लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की अगुवाई में मावा-धियां सत्कार योजना के प्रचार और घर-घर जाकर फार्म भरने वाली सखियों के योगदान की सराहना के लिए विशेष सखी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैंसन पैलेस में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह के दौरान योजना के प्रचार-प्रसार में सेवा निभाने वाली माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विधायक बग्गा ने कहा कि योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि सखियों ने दिन-रात मेहनत करके जरूरतमंद महिलाओं को योजना से जोड़ने का कार्य किया है। इस मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने सखियों को सूट भेंट कर उनके उत्साह और योगदान की सराहना की। समारोह में मौजूद महिलाओं ने सरकार की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी रखे। इस दौरान महिलाओं की ओर से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दावा भी किया गया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी। समारोह में आम आदमी पार्टी पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर सहित करीब 2000 महिलाओं के मौजूद रहने की जानकारी दी गई।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed