स्कूली बच्चों को नहरी पानी सप्लाई योजना और कूड़ा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

लुधियाना, 25 सितंबर:अरुण कुमार 

मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर श्री ओजस्वी अलंकार के मार्गदर्शन में नगर निगम लुधियाना द्वारा स्कूली बच्चों एवं युवाओं को नहरी पानी सप्लाई योजना के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सरकारी हाई स्कूल, जसपाल बांगर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को नहरी पानी सप्लाई परियोजना के उद्देश्य एवं इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए इस अवसर पर कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को शहर के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण से जोड़ना है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed