पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ने विरोधी गुट की बयानबाजी पर जताई आपत्ति

0
IMG-20260906-WA0009

पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ने विरोधी गुट की बयानबाजी पर जताई आपत्ति

 

21 सितंबर की मुख्यमंत्री के साथ बैठक को बताया सकारात्मक, लंबित भुगतान के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का ऐलान

 

जीत समाचार, शिमला/कांगड़ा (अभिषेक)। राज्य सचिवालय, शिमला के सभागार में 21 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट, हिमाचल प्रदेश के साथ हुई बैठक को लेकर फ्रंट ने इसे सकारात्मक और महत्वपूर्ण संवाद बताया है। फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, संयोजक हरीश शर्मा, प्रदेश महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर तथा विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की ओर से जारी संयुक्त बयान में राज्य उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कुछ असंतुष्ट नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर आपत्ति जताई।

 

कल्याण भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संवाद के माध्यम से पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। उनके अनुसार, इसी संवाद के परिणामस्वरूप राज्य के करीब 1.82 लाख पेंशनरों के पेंशन रिवीजन तथा जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए करीब 13 हजार चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट एरियर के भुगतान का दावा किया गया है।

 

भंडारी ने कहा कि बिना तथ्य और साक्ष्य के लगाए जा रहे आरोपों से सरकार और पेंशनरों के बीच बने संवाद एवं विश्वास को प्रभावित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद और पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों पर लगाए जा रहे आरोपों की फ्रंट कड़ी निंदा करता है।

 

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट लोकतांत्रिक तरीके से बातचीत के माध्यम से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेगा। फ्रंट ने ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इनकैशमेंट सहित लंबित भुगतानों के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाते रहने और पेंशनरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed