‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत मंत्री मुंडियां का घर-घर संपर्क

0

गांव जंडियाली में लोगों को सरकारी योजनाओं और आर्थिक लाभों की दी जानकारी

साहनेवाल, लुधियाना, 22 सितंबर।शर्मा

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज हलका साहनेवाल के गांव जंडियाली में ‘मान के मुनाफे’ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से पिछले साढ़े चार वर्षों में जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को मिल रहे आर्थिक लाभों के बारे में जानकारी साझा की।

मंत्री मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों को राहत देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम परिवारों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘मान के मुनाफे’ अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले आर्थिक लाभों के बारे में सीधे तौर पर जागरूक करना है।

लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने

घर-घर संपर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री ने गांववासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की ओर से उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों के ध्यान में लाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर गांववासियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा करने के लिए मंत्री मुंडियां का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इस तरह के जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी सीधे मिलती है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed