जीत समाचार | लुधियाना जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

0

1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा जनसंख्या गणना का फील्डवर्क, हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल

लुधियाना, 23 सितंबर 2026।विक्की कुमार

जनगणना 2027 के चरण-II जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 21 से 23 सितंबर तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर निगम कमिश्नर एवं प्रिंसिपल Census Officer ओजस्वी अलंकार, IAS तथा ज्वाइंट कमिश्नर एवं सिटी Census Officer विनीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। फील्ड ट्रेनर्स को दो समानांतर बैचों में प्रशिक्षण दिया गया।

मोबाइल एप से लेकर फील्ड प्रक्रिया तक मिली जानकारी

जिला कोऑर्डिनेटर एवं District Master Trainer आलोक कुमार तथा District Master Trainer हरमीत सिंह ने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के दूसरे चरण से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स को—

  • जनसंख्या गणना के उद्देश्य और प्रक्रिया
  • Enumerators और Supervisors की जिम्मेदारियां
  • फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली
  • जनगणना मोबाइल एप और उसके विभिन्न मॉड्यूल
  • फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान

के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण को इंटरैक्टिव रखा गया और प्रतिभागियों को अपने सवाल पूछकर आवश्यक स्पष्टीकरण लेने का अवसर दिया गया।

40 सवालों के जरिए होगी जनसंख्या गणना

कार्यक्रम के अंतिम दिन जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब, चंडीगढ़ की उपनिदेशक रुचि गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का दौरा किया और फील्ड ट्रेनर्स के साथ बातचीत की।

उन्होंने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के दौरान अपनाई जाने वाली गाइडलाइंस और प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि Phase-II Population Enumeration के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक फील्डवर्क

रुचि गुप्ता ने बताया कि जनसंख्या गणना का फील्डवर्क 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है।

 फील्ड ट्रेनर्स को वितरित की गई Census Kits

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर फील्ड ट्रेनर्स को Census Kits भी वितरित की गईं। अब ये फील्ड ट्रेनर्स आगे Enumerators और Supervisors को प्रशिक्षण देंगे।

ट्रेनिंग का अगला चरण शुरू होगा

फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगे नियुक्त Enumerators और Supervisors को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और मोबाइल एप के इस्तेमाल की पूरी जानकारी हो।

सटीक जनगणना पर फोकस

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में पूर्ण कवरेज, सही गणना, प्रक्रियाओं का समान रूप से पालन और गुणवत्तापूर्ण जनगणना डेटा सुनिश्चित करने के लिए फील्ड स्टाफ को तैयार करना है।

जीत समाचार | सच की कलम • जनहित की आवाज

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed