विदेश में रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 तक

हमीरपुर 09 जनवरी।सतीश शर्मा विट्टू
Opportunity to Work Abroad | Registration Formराज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है।एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी किंग्सटन होल्डिंग्स के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। फैक्टरी हैल्पर और जनरल हैल्पर के इन पदों के लिए 12 जनवरी तक वेब लिंक https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6पर दिए गए गूगल फार्म पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास एवं अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान रखने वाले युवा पात्र हैं। अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवा 1075 दिरहम मासिक वेतन और ओवरटाइम भत्ते सहित हर माह 1375 दिरहम तक कमा सकते हैं। उन्हें कंपनी की ओर से आवासीय सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस, संयुक्त अरब अमीरात के श्रम कानूनों के अनुसार ग्रेच्युटी, दो सालों में एक बार हवाई टिकट और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क और 1500 रुपये का मेडिकल शुल्क अदा करना होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed