भोरंज के किसानों ने गांव हरनेड़ में समझी प्राकृतिक खेती की बारीकिया

हमीरपुर 22 जनवरी।  सतीश शर्मा विट्टू।
30 किसानों के समूह को विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़ का दौरा करवाया

विकास खंड भोरंज के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने तथा उन्हें इसकी बारीकियां सिखाने के लिए कृषि विभाग की आतमा परियोजना की ओर से एक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत विकास खंड भोरंज के 30 किसानों के समूह को विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़ का दौरा करवाया गया। ग्राम पंचायत बफड़ीं के गांव हरनेड़ को ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना’ के तहत एक आदर्श ग्राम बनाया जा रहा है। यहां लगभग सभी किसान प्राकृतिक खेती ही कर रहे हैं। गांव के प्रगतिशील किसान ललित कालिया ने भोरंज के किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न फायदों की विस्तृत जानकारी दी। आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश कुमार, उप परियोजना निदेशक डॉ. राजेश शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक डा.ॅ शशिपाल अत्रि, कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश कुमार, खंड तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed