श्री बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल गईं

0

Views: 12

हिमाचल सतीश शर्मा की रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक निजी बस हादसे में एक शख्स की मौत और कई श्रद्धालु घायल हुए. बस पंजाब के फगवाड़ा से बाबा बालक नाथ जा रही थी. घायलों का थानाकलां अस्पताल में उपचार चल रहा है
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक निजी बस हादसे का शिकार हुई है. बीती रात की यह घटना है. घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि 8 श्रद्धालु घायल हैं. पुलिस ने घटना के बाद राहत और बचाव का काम किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को उपमंडल बंगाणा में ऊना भोटा रोड पर थानाकलां के समीप हरिनगर में श्रद्धालुओं से भरी एक बड़ी निजी बस सड़क पर पलट गई. घायलों का थानाकलां अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि पंजाब के फगवाड़ा से बाबा बालक नाथ के लिए श्रद्धालुओं को लेकर बस जा रही थी.

ऊना जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ. एक घायल को ऊना अस्पताल रेफर किया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. बस में सवार सभी लोग पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *