हमीरपुर में नौकरी का बड़ा मौका
Views: 1
हमीरपुर।
हिमाचल सतीश शर्मा की रिपोर्ट
नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी आरके लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी कैमिस्ट और ट्रेनी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के 4-4 पद और ट्रेनी आपरेटर के 6 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 23 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेनी केमिस्ट के पदों के लिए केमिस्ट्री में बीएससी या एमएससी, डी फार्मा या बी फार्मा, एम फार्मा पास महिला-पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
ट्रेनी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार माइक्रो बायोलॉजी में एमएससी या बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी अथवा बीटेक होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 30 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। ट्रेनी आपरेटर के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
