राज्यपाल अभिभाषण पर आएगा धन्यवाद प्रस्ताव 21 मार्च को बजट प्रस्तुत करेंगे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
Views: 5
हिमाचल
सतीश शर्मा की रिपोर्ट
शिमला हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा सोमवार सुबह से शुरू हो रहा है। इससे पहले तीन दिन का सत्र हुआ था, जिसमें राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। बुधवार सुबह 11.00 बजे से सत्र शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले प्रश्नकाल होगा। प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार इस प्रस्ताव को पेश करेंगे, जबकि ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ इसका समर्थन करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 16 फरवरी को यह अभिभाषण दिया था।
हालांकि उन्होंने राजस्व घाटा अनुदान पर केंद्र सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए इसे पूरा पढ़ने से इनकार कर दिया था। अब उनका तेलंगाना के लिए ट्रांसफर हो गया है और हिमाचल में कविंद्र गुप्ता को नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। इसी सत्र के दौरान 21 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपना अगला बजट प्रस्तुत करेंगे।
पिछले साल मुख्यमंत्री ने टैक्स फ्री बजट प्रस्तुत किया था, लेकिन इस बार स्थितियां अलग हैं। राज्य सरकार हर साल 2100 करोड़ की सब्सिडी देती है। यह सबसिडी बिजली, राशन और बस यात्रा पर दी जा रही है। इसे जारी रखने या न रखने को लेकर भी सरकार को निर्णय लेना होगा। बजट में हमेशा यह परंपरा रही है कि नई स्कीम में जरूर शामिल की जाती हैं, अब देखना होगा कि इस बार भी क्या मुख्यमंत्री ऐसा ही प्रयास करेंगे
