आरसेटी हमीरपुर पहुंचे राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल, प्रशिक्षण सुविधाओं का लिया जायजा

0

Views: 1

पीएनबी सर्कल प्रमुख अरविंद यादव से की मुलाकात | संस्थान की गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा

फोटो कैप्शन: पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय, हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव के साथ आरसेटी के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल।

हमीरपुर, 28 जुलाई।दिनेश कुमार शर्मा

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल ने मंगलवार को हमीरपुर दौरे के दौरान पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सर्कल कार्यालय के प्रमुख अरविंद यादव से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने पीएनबी आरसेटी, हमीरपुर का दौरा कर प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान पीएनबी आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कतना ने राज्य निदेशक का स्वागत किया और उन्हें संस्थान में संचालित विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों, गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। राज्य निदेशक ने प्रशिक्षण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *