शिकायत को एक महीना, एक्शन जीरो!

0

Views: 33

जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच में कमिश्नर कार्यालय की चुप्पी पर सवाल, शिकायत के बावजूद कथित अवैध निर्माण पर नहीं दिखी कार्रवाई

लुधियाना, 28 जुलाई | जीत समाचार

नगर निगम लुधियाना के जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता यादविंदर सिंह का दावा है कि कथित अवैध निर्माण को लेकर कमिश्नर कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से शिकायत किए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी।

शिकायतकर्ता के गंभीर सवाल

 शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

यादविंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहे कथित निर्माण की शिकायत कमिश्नर कार्यालय को भेजी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें शिकायत नंबर भी जारी किया गया, लेकिन एक महीने बाद भी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी गई।

 नक्शा पास है या नहीं?

शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित भवन का स्वीकृत नक्शा और कंपाउंडिंग फीस को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है, जबकि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

 जमीन पर कार्रवाई कहां है ?

यदि शिकायत गंभीर थी तो एक महीने बाद भी सीलिंग, तोड़फोड़ या किसी अन्य विभागीय कार्रवाई के कोई संकेत क्यों नहीं दिखाई दिए?

जीत समाचार के पास दस्तावेजी साक्ष्य

शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए ई-मेल के स्क्रीनशॉट और संबंधित भवन की तस्वीरें जीत समाचार के पास उपलब्ध हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अब यह सवाल उठ रहा है कि शिकायत पर वास्तव में क्या कार्रवाई हुई और मामला फिलहाल किस अधिकारी या शाखा के पास लंबित है।

जीत समाचार के सीधे सवाल

1 शिकायत नंबर जारी होने के बाद फाइल किस अधिकारी के पास पहुंची?

2 क्या संबंधित भवन की कंपाउंडिंग फीस जमा कराई गई?

3  यदि हां, तो कितनी राशि जमा हुई?

क्या संबंधित भवन का स्वीकृत नक्शा मौजूद है?

5  एक महीने बाद भी मौके पर कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई दी?

गौरतलब है कि इससे पहले पीसीएस अधिकारी कह चुके हैं कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच कब पूरी होती है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *