श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, चढ़ावे का रिकॉर्ड
Views: 3
दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू।श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने चढ़ावे का रिकॉर्ड बना दिया है। 15 मार्च को 19 लाख से अधिक, 17 मार्च को 44 लाख से अधिक और 18 मार्च को 31 लाख से अधिक का चढ़ावा मंदिर में चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी अर्पित की है। बाबा बालक नाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं तक तथा करोड़ों रुपए का चढ़ावा अर्पित करते हैं।
श्री बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर की ब्यूटीफिकेशन पर खर्च करने की जगह ट्रस्ट इस पैसे को श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर अर्पित नहीं कर पा रहा है। जो श्रद्धालु मंदिर में पैसा चढ़ाते हैं उसे पैसे का सही सदुपयोग किया जाए तो इस कॉरिडोर को उत्तरी भारत का प्रमुख कॉरिडोर बनाया जा सकता है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन मंदिर की ब्यूटीफिकेशन की जगह पुराना सत्संग हर बकरा स्थल लंगर भवन के पास बने म्यूजियम तथा अस्पताल के कंस्ट्रक्शन पर खर्च किया जा रहा है
जबकि मंदिर की सुंदरता को मनमोहक बनाने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा है। दक्षिण भारत में बहुत से ऐसे मंदिर हैं जो इसके समकालीन हैं बाबा बालक नाथ राजा भरतरी हरी तथा गुरु गोरखनाथ 11वीं तथा 12वीं शताब्दी के समकालीन हैं। दक्षिण भारत में भी इसी समय के कई मंदिर विश्व विख्यात हैं। रामेश्वरम में भगवान राम ने जो कार्य वहां किया गया है वहां विश्व विख्यात मंदिर निर्मित किया गया है। रामेश्वरम में 21 कुंए बने हुए हैं उनमें स्नान का अपना महत्वहै।
