चाइना डोर का कहर : शादी की खरीदारी करने गई महिला की चपेट में आने से मौत

sarabjata-kara-mataka_77d88e83b93dfd4a328098bb1787314e

सरबजीत कौर, मृतका - फोटो

सरबजीत कौर, मृतका – फोटो

लुधिअना /मुल्लांपुर दाखा  (सुनील )

रायकोट रोड पर फ्लाईओवर पुल के नजदीक एक स्कूटी सवार एक महिला चाइना डोर शिकार हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी। जब वह फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के सामने पहुंची तो उसका गला चाइना डोर से कट गया जोकि गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी से गिर गई जिसको दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सरबजीत कौर रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी अपने पीछे 2 साल का बच्चा छोड़ गई है।

थाना दाखा के प्रभारी हमराज सिंह चीमा ने कहा

चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों का पता लगाया जा रहा है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed