पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात: दोराहा और धुरी में रेल ओवर ब्रिज (ROB) को मिली मंजूरी, ₹124 करोड़ होंगे खर्च

bittu-minister-punjab-ludhiana-090852823-16x9_0

चंडीगढ़ (कमल पवार)

पंजाब के बुनियादी ढांचे और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए केंद्र सरकार ने दोराहा और धुरी में लंबे समय से लंबित दो महत्वपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹124 करोड़ आंकी गई है।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू* ने बुधवार को इन परियोजनाओं की घोषणा करते हुए इसे पंजाब की प्रगति के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये ब्रिज न केवल कनेक्टिविटी सुधारेंगे बल्कि राज्य की आर्थिक समृद्धि की गति को भी तेज करेंगे।

परियोजनाओं की खास बातें:

दोराहा ROB:

अंबाला-लुधियाना सेक्शन पर लेवल क्रॉसिंग 164A (दोराहा और साहनेवाल के बीच) पर बनने वाले इस ब्रिज की अनुमानित लागत ₹70 करोड़ है। यह परियोजना पूरी तरह से रेलवे द्वारा वित्तपोषित है और इससे एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

धुरी ROB:

धुरी के लेवल क्रॉसिंग 62A के पास बनने वाले इस ब्रिज के लिए ₹54 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यह ब्रिज शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली रेल लाइन और घंटों लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करेगा।

सियासी खींचतान के बाद मिली राहत

ये दोनों प्रोजेक्ट पिछले कई सालों से केंद्र और राज्य सरकार के बीच फंडिंग, एनओसी (NOC) और क्रेडिट लेने की राजनीति के कारण फंसे हुए थे। हाल ही में केंद्रीय मंत्री बिट्टू और पंजाब सरकार के बीच एनओसी को लेकर काफी बयानबाजी भी हुई थी, लेकिन अब मंजूरी मिलने से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

मंत्री बिट्टू

अनुसार, दोराहा में प्रतिदिन लगभग 190 ट्रेनें गुजरती हैं और 3,000 से अधिक वाहनों को इस ब्रिज के बनने से सीधा लाभ होगा। वहीं धुरी में यह ब्रिज मालवा क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed