जीत समाचार एक्सक्लूसिव: भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोपों की भेंट चढ़ी भुल्लर की कुर्सी, पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल

0

Views: 78

चंडीगढ़/अमृतसर, 21 मार्च 2026: दिनेश कुमार शर्मा

पंजाब की सियासत में आज उस समय हड़कंप मच गया जब परिवहन एवं जेल मंत्री

लालजीत सिंह भुल्लर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PSWC) के जिला प्रबंधक (DM)
गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उनके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए ‘सुसाइड वीडियो’ ने मंत्री की कुर्सी छीन ली है।

वीडियो संदेश ने खोला राज: “भुल्लर के डर से खा रहा हूँ जहर” मृतक अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा (45) ने आत्महत्या से ठीक पहले एक 12 सेकंड का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा— “खा लई सेल्फास तुहाडे यार ने मिनिस्टर लालजीत भुल्लर दे डर तों, हुण नी बचदा” (तुम्हारे यार ने मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से जहर खा लिया है, अब नहीं बचूँगा)। सूत्रों के अनुसार, अमृतसर और पट्टी के गोदामों के टेंडर को लेकर मंत्री द्वारा अधिकारी पर भारी दबाव बनाया जा रहा था और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान: “जांच प्रभावित न हो, इसलिए लिया इस्तीफा”

इस संवेदनशील मामले पर जीत समाचार से बात करते हुए मुख्यमंत्री

भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार में किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का आधिकारिक बयान:
“एक सरकारी अधिकारी का इस तरह जान देना बेहद दुखद और गंभीर मामला है। हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए मैंने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, ताकि जांच प्रक्रिया पर कोई प्रभाव न पड़े। कानून सबके लिए बराबर है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। हमारी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है।”

जांच के घेरे में ‘टेंडर और टॉर्चर’ मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को इस मामले की समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। वहीं विपक्ष ने इस मामले में सीधे FIR दर्ज करने की मांग की है। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि अधिकारी को गलत तरीके से टेंडर देने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

मंत्री का पक्ष: इस्तीफा देने के बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे ताकि सच सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed