बड़सर डिग्री कालेज में मेधावी पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित
Views: 4
प्रधानाचार्य विक्रम ठाकुर के सराहनीय प्रयास
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू
। डिग्री कालेज बड़सर में कम हो रही बच्चों की संख्या चिंता का विषय है। इस कालेज को राजा वीरभद्र सिंह ने शुरू करने में में योगदान दिया था। आज स्थिति यह है कि जो बच्चों की संख्या 2000 होती थी350बची है वोकेशनल कोर्स सेल्फ फाइनेंस से चलाए जा रहे हैं जिनमें बीसीए बीबीए व पीजीडीसीए भी शामिल है।
विक्रम ठाकुर प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढी व कालेज की उपलब्धियां गिनाईं। शानदार परीक्षा परिणाम कालेज की पहचान है। कालेज में लड़कियों की संख्या अधिक है। कांग्रेस के नेताओं हारे हुए सुभाष ढटवलिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनसे कालेज के बच्चे क्या प्रेरणा लेंगे लेकिन डांस नाटी पर कर उन्होंने बच्चों का मनोरंजन जरूर किया।पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कालेज को राजा वीरभद्र सिंह से शुरू करवाने के बारे में बच्चों को जानकारी दी।हिमुडा डायरेक्टर इंजीनियर राजेश बन्याल ने बच्चों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कालेज के छात्र रहे रुवल ठाकुर ने इस कालेज की दुर्दशा के लिए पुर्व में तैनात रहे प्रधानाचार्यों को दोषी ठहराया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम नाटी का आगाज किया।
इस मौके पर डिग्री कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य सतीश सोनी, हडेटा डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
