‘धमाकों के लिए BJP जिम्मेदार’ वाले बयान पर सियासी बवाल

0

Views: 19

                                   सुनील जाखड़ और भगवंत मान

भाजपा ने सीएम भगवंत मान को भेजा मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी मांगने का अल्टीमेटम

पंजाब ब्यूरो | चंडीगढ़ 7 मई 2026

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। सीएम मान के ‘धमाकों के लिए भाजपा जिम्मेदार’ वाले बयान से भड़की भारतीय जनता पार्टी ने अब उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

क्या था सीएम मान का बयान  ?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक जनसभा के दौरान कहा था कि प्रदेश में हुई कुछ धमाके की घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है।

भाजपा का पलटवार – भेजा लीगल नोटिस

सीएम के इस बयान को ‘बेबुनियाद और तथ्यहीन’ बताते हुए पंजाब भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा लीगल सेल की ओर से सीएम भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

नोटिस में क्या है ? 

सीएम मान 7 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अपना बयान वापस लें और भविष्य में ऐसे ‘गैर-जिम्मेदाराना बयान’ न दें। अगर माफी नहीं मांगी तो सिविल और आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा।

भाजपा ने क्या कहा ?

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बिना किसी सबूत के राष्ट्रीय पार्टी पर धमाके कराने का आरोप लगाना शर्मनाक और निंदनीय है। सीएम मान या तो सबूत दें या माफी मांगें।

“भाजपा नेताओं का कहना है

कि सीएम का बयान पंजाब का माहौल खराब करने वाला है और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है

AAP का जवाबवहीं आम आदमी पार्टी का कहना है

कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नोटिस-नोटिस का खेल खेल रही है

 पार्टी प्रवक्ता ने कहा,

“सीएम ने जो कहा, तथ्यों के आधार पर कहा। भाजपा को जवाब देना चाहिए, नोटिस भेजकर डराना नहीं चाहिए।”सियासी घमासान तेजलोकसभा चुनाव के बाद से पंजाब में AAP और BJP के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कानून-व्यवस्था और धमाकों की घटनाओं को लेकर दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

मानहानि नोटिस के बाद यह विवाद और बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *