नगर निगम लुधियाना में 44 कर्मचारियों की नई ड्यूटी, विभागों में मची हलचल

0

Views: 2

लुधियाना:विक्की कुमार

नगर निगम लुधियाना में प्रशासन की ओर से 44 कर्मचारियों की नई ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशों के अनुसार कर्मचारियों को प्रॉपर्टी टैक्स शाखा, बिल्डिंग शाखा, वॉटर सप्लाई और वेटरनरी विभाग में तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस आदेश के बाद निगम दफ्तरों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

कई कर्मचारियों को अलग-अलग जोनों में शिफ्ट किया गया है, जबकि कुछ को क्लेरिकल और ऑफिस डेस्क का काम सौंपा गया है।बताया जा रहा है कि लंबे समय से विभागों में स्टाफ की कमी और कामकाज को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगम प्रशासन ने यह कदम उठाया। आदेश में साफ लिखा गया है कि सभी कर्मचारी तुरंत प्रभाव से अपनी नई ड्यूटी जॉइन करेंगे।

निगम के अंदर इस फेरबदल को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ कर्मचारी इसे प्रशासनिक सुधार बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि अचानक हुए बदलाव से पुराने सिस्टम पर असर पड़ेगा।राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले को लेकर चर्चा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि नगर निगम में पहले से ही प्रमोशन, पोस्टिंग और विभागीय कामकाज को लेकर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में अब नई ड्यूटी सूची आने के बाद कई और मुद्दे सामने आ सकते हैं।

नगर निगम कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कर्मचारियों के नाम और उनकी तैनाती का पूरा विवरण दिया गया है। आदेश 9 मई 2026 को जारी किया गया और इसे तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *