नक्शा पास नहीं, फीस जमा नहीं… फिर भी बन रही बिल्डिंग! एटीपी जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच पर उठे गंभीर सवाल

0

Views: 12

बिल्डिंग ब्रांच के पीसीएस अधिकारी तपन भनोट बोले—दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे

यह है ताजी फोटो गिल चौक बन रही बिल्डिंग की

लुधियाना | 15 जून शर्मा

लुधियाना नगर निगम के जोन-सी क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। ब्लॉक नंबर 16 में बन रही एक बिल्डिंग को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जहां बिना नक्शा पास कराए और बिना कंपाउंडिंग फीस जमा किए ही लगातार निर्माण कार्य जारी है।

सूत्रों के अनुसार, इस बिल्डिंग की शिकायत पहले भी अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी थी। यहां तक कि इस संबंध में औपचारिक कंप्लेंट भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई के बजाय निर्माण कार्य को नजरअंदाज किया गया।

पहली मंजिल के बाद दूसरी भी तैयार !

हैरानी की बात यह है कि पहले इस बिल्डिंग का एक लेंटर डाला गया और अब दूसरी मंजिल का लेंटर भी डाला जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार बिना नक्शा पास कराए किसी भी निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाना चाहिए।

कार्रवाई की जगह ‘मेहरबानी’?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जोन-सी के एटीपी जोन-सी और बिल्डिंग ब्रांच अधिकारी इस बिल्डिंग मालिक पर खास मेहरबान नजर आ रहे हैं। न तो निर्माण रोका गया और न ही कोई सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।

संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर से संपर्क किया गया

जब इस मामले में संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर जोन-सी से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि विभाग की ओर से चालान जारी कर दिया गया है और मामला आगे की प्रक्रिया में है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लगभग एक माह पहले भी यही जवाब दिया गया था। उस समय भवन की पहली मंजिल का लेंटर पड़ने वाला था, जबकि अब दूसरी मंजिल के निर्माण की तैयारी तक पहुंच चुकी है।

जो पहले न्यूज़ लगाई थी उसे न्यूज़ की फोटो

बिल्डिंग ब्रांच के पीसीएस अधिकारी तपन भनोट  का बयान

जब इस मामले में बिल्डिंग ब्रांच के पीसीएस अधिकारी तपन भनोट से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अगर बिना नक्शा पास और बिना कंपाउंडिंग फीस जमा किए बिल्डिंग बन रही है, तो यह पूरी तरह गैरकानूनी है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“इस मामले में जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या इस बिल्डिंग पर नियम लागू होंगे या फिर यह मामला भी “मेहरबानी” की भेंट चढ़ जाएगा ?

शहरवासियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नए कमिश्नर के आने के बाद इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई होती है या फिर सिस्टम पहले की तरह ही चलता रहेगा।

 

 

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *