आत्म नगर के वार्ड 40 में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की बड़ी सियासी बैठक
Views: 60
फूलों की बारिश, नारों की गूंज: सिद्धू बोले- आत्म नगर ही परिवार
लुधियाना, 16 जून शर्मा)
आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 में सोमवार को एक बड़ी राजनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का संदेश दिया।
गर्मजोशी से स्वागत:
विधायक सिद्धू के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया और समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
देर रात भी उपलब्ध रहते हैं सिद्धू
बैठक में मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक भी लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं। कई बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की
भावुक हुए विधायक
जनता के स्नेह और समर्थन से भावुक हुए विधायक सिद्धू ने कहा कि आत्म नगर उनका परिवार है और वे क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए हर समय तत्पर हैं। उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चुनावी बिगुल
आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 2026-27 के चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।इस दौरान उन्होंने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की नीतियों की भी चर्चा की तथा कहा कि मुफ्त बिजली सहित कई योजनाएं जनता के लिए लाभकारी साबित हुई हैं।बैठक में आम आदमी पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता, वार्ड पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल चुनावी रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।
