दुगरी फेज-1 मार्केट में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, नई पार्किंग लेन और ग्रिलिंग का उद्घाटन

0

Views: 131

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू बोले— मार्केट को आधुनिक और सुरक्षित बनाना प्राथमिकता

लुधियाना, 19 जून:यादविंदर

वार्ड नंबर 49 स्थित दुगरी फेज-1 मार्केट में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू बोले ने नई बनी पार्किंग लेन और लोहे की ग्रिलिंग के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद युवराज सिंह सिद्धू, मार्केट प्रेसिडेंट भूपिंदर सिंह बसंत तथा मार्केट एसोसिएशन के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि शहर के बाजारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दुगरी फेज-1 मार्केट लंबे समय से पार्किंग और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य शुरू करवाया गया।

उन्होंने कहा कि नई पार्किंग लेन बनने से वाहन चालकों को सुव्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी, जिससे बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। वहीं लोहे की ग्रिलिंग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बाजार का ढांचा अधिक व्यवस्थित व आकर्षक दिखाई देगा।

पार्षद युवराज सिंह सिद्धू ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के दुकानदारों और आम लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। मार्केट प्रेसिडेंट भूपिंदर सिंह बसंत ने विधायक और नगर निगम का आभार जताते हुए कहा कि इस विकास कार्य से दुकानदारों को राहत मिलेगी और ग्राहकों के लिए भी बाजार में आना अधिक सुविधाजनक होगा।

मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मार्केट में और भी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *