खबरदार,खुले में कूड़ा फैंका तो होगा दस हज़ार का जुर्माना।
Views: 16
खबरदार,खुले में कूड़ा फैंका तो होगा दस हज़ार का जुर्माना।
कल कमिश्नर की देखरेख में कूड़ा फैंकने वालो को किया 24 हज़ार का जुर्माना।
कमिश्नर की अपील, लोग निगम का सहयोग करें।
जीत समाचार लुधियाना। 19 जून )
नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने लुधियाना शहर को कूड़ा रहित बनाने और दूर दराज से आने वालों को शहर लुधियाना सुंदर नज़र आये इसके लिए कमर कस ली है।
जब से नगर निगम कमिश्नर ने अपना पदभार ग्रहण किया है तभी से उन्होंने जो कहा था कि उनका फोकस स्वछता और सफाई के साथ साथ शहर के विकास पर रहेगा उसी पदचिन्हों पर चलते हुए वह एक्शन मोड़ पर है। कल उन्होंने फोकल पॉइंट के विकास के लिए जहाँ उद्योगपतियों की समस्या को सुना व सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए वही खुले में कूड़ा फैंकने वालो पर सख्त करवाई का संदेश भी शहर के लोगो को दिया। उनहोने फोकल पॉइंट में एक वाहन चालक को रंगे हाथ खुले में कूड़ा फेंकते काबू किया और कूड़ा फैंकने पर सबक सिखाने के लिये उसे दस हज़ार का जुर्माना भी लगाया। कमिश्नर को एक्शन मूड में देखते हुए निगम की पुलिस भी सतर्क हुई और पुलिस ने भी खुले में कूड़ा फैंकने वाले वाहन पर 14 हज़ार का चालान काट दिया। अब शहर के उन लोगो को सतर्क हो जाना चाहिए जो स्कूटर व अन्य वाहनों से जाते जाते खुले में कूड़ा फैंक कर चले जाते है। अगर आप खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े गए तो दस हज़ार तक का चालान हो सकता है।
