अकाली दल पुनर-सुरजीत ने गठबंधन की ओर बढ़ाए कदम: पंथक एकता के लिए 8 मेंबरी तालमेल कमेटी गठित

0

Views: 5

किसान यूनियनों, राजनीतिक दलों से साझा पंजाब एजेंडे पर होगी बात | नए ऑब्जर्वर भी नियुक्त

लुधियाना, 20 जून: दिनेश कुमार शर्मा

शिरोमणि अकाली दल पुनर-सुरजीत के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने लिखित प्रेस बयान में जानकारी दी कि पंथक एकता और अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन के लिए 8 मेंबरी तालमेल कमेटी का गठन किया गया है।

क्यों बनी कमेटी:

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर के हुकमनामों की रोशनी में पांच सिंह साहिबान ने पंथक पार्टियों को एक निशान साहिब के नीचे लाने का आह्वान किया था। इसी के तहत हाल ही में जालंधर में 4 जत्थेबंदियों ने एकजुटता दिखाई थी।

कौन-कौन शामिल:

शिरोमणि अकाली दल पुनर-सुरजीत – ज्ञानी हरप्रीत सिंह इंटरनेशनल पंथक दल – सिंह साहिब जसबीर सिंह रोड़े यूनाइटेड अकाली दल – स. गुरदीप सिंह बठिंडा बेगमपुरा खालसा राज पार्टी – स. गुरिंदर सिंह बाजवा

8 मेंबरी तालमेल कमेटी:

स. गुरप्रताप सिंह वडाला, सुच्चा सिंह छोटेपुर, बूटा सिंह रणसींह, गुरिंदर सिंह बाजवा, जतिंदर सिंह ईसडू, संत चरणजीत सिंह जस्सोवाल, भाई मोहकम सिंह और स. परमपाल सिंह सभ्राअ शामिल हैं।

अगला कदम:

यह कमेटी जल्द ही किसान यूनियनों, अन्य राजनीतिक दलों और पंथक जत्थेबंदियों से संपर्क कर ‘सांझा पंजाब एजेंडा’ के तहत साझा प्लेटफॉर्म बनाने पर बातचीत करेगी।

नए ऑब्जर्वर नियुक्त:

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जिला बरनाला-मानसा से गोबिंद सिंह लौंगोवाल, हरविंदर सिंह गगड़पुर, जिला मुक्तसर-फाजिल्का से हरदेव सिंह हामिद, जिला फिरोजपुर-फरीदकोट से गुरभेज सिंह सिद्धू और जत्थेदार चरण सिंह को ऑब्जर्वर लगाया। प्रेस बयान मीडिया इंचार्ज तेजिंदर सिंह पन्नू ने जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *