मान सरकार की अगुवाई में ग्रामीण विकास में अग्रणी बना गांव चनार्थल कलां

0

Views: 4

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ₹3.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, लाइब्रेरी का भी किया दौरा

पंजाब/चनार्थल कलां, 21 जून:जीत समाचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत गांव चनार्थल कलां पहुंचे, जहां उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए 3.25 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की लाइब्रेरी का भी दौरा किया और वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने बताया कि यह लाइब्रेरी अब गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ज्ञान और जानकारी का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। यहां आकर उन्हें अपनी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और पंजाब के हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चनार्थल कलां जैसे गांव विकास के मॉडल के रूप में उभर रहे हैं और सरकार ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed