चिमनी रोड ब्लॉक-29 में नाजायज कमर्शियल निर्माण का मामला गरमाया

नगर निगम जोन-सी के ब्लॉक-29 में अवैध निर्माण का मामला गरमाया, एटीपी के बयान से बढ़ी उम्मीद

लुधियाना, 24 जून 2026 विक्की कुमार

लुधियाना नगर निगम के जोन-सी अंतर्गत आने वाली चिमनी रोड के ब्लॉक-29 में कथित नाजायज कमर्शियल निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इस रोड पर कानूनी तौर पर दुकानें बनाना नियमों के खिलाफ है, लेकिन आरोप है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर की मेहरबानी से यहां कई दुकानें ताबड़तोड़ बन चुकी हैं और निर्माण का सिलसिला अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कई शिकायतें पहले से संबंधित विभाग के पास लंबित हैं।

शिकायतों के बावजूद नहीं रुका काम

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां हाल ही में नई दुकान का निर्माण शुरू हुआ है, उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और एटीपी जोन-सी को भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य रुकने के बजाय लगातार जारी है। मौके पर मजदूरों को चिनाई करते हुए देखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

एटीपी जोन-सी का पक्ष

जब इस संबंध में जीत समाचार ने जोन-सी के एटीपी से बातचीत की, तो उन्होंने कहा,
“आपने यह मामला मेरे ध्यान में लाया है। फिलहाल संबंधित निर्माण कार्य को रुकवाया जाएगा। सबसे पहले बिल्डिंग का नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। इसके साथ निर्माण से जुड़े सभी जरूरी सरकारी दस्तावेज पूरे किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हो सकता। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।”

एटीपी के इस बयान के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि निर्माण नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मौके पर वास्तव में काम रुकवाया जाता है और आगे नियमों के तहत कार्रवाई होती है या नहीं।

जीत समाचार की विशेष नजर

जीत समाचार इस पूरे मामले की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। संबंधित बिल्डिंग मालिक, बिल्डिंग ब्रांच और नगर निगम अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

नए कमिश्नर से उम्मीद

स्थानीय नागरिकों की निगाहें अब नए नगर निगम कमिश्नर पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed