नगर निगम जोन-सी में तहबाजारी विभाग की कार्रवाई: नहर पास सड़क से हटाए रेहड़ी वाले

0

Views: 63

जोनल कमिश्नर बोले — रोज मिल रही थीं शिकायतें | दोबारा कब्जा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जीत समाचार | लुधियाना डेस्क
लुधियाना, 24 जून 2026

लुधियाना नगर निगम जोन-सी की ओर से तहबाजारी विभाग ने मंगलवार को नहर किनारे सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-फड़ी के कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जोनल कमिश्नर जोन-सी के निर्देश पर तहबाजारी टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अधिकारियों के मुताबिक, इस स्थान को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया।

जोनल कमिश्नर की सख्त चेतावनी

जोनल कमिश्नर ने कहा कि नहर किनारे सड़क पर रोजाना अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई जरूरी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अगर कोई भी व्यक्ति दोबारा सरकारी सड़क पर कब्जा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को सुचारु और सुरक्षित रखना नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान रहेगा जारी

तहबाजारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम जोन-सीमें अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां से भी शिकायत प्राप्त होगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना कारोबार करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *