कैलाशपुर पंचायत का शिवसनीहरी कुड शिव धाम उपेक्षा का शिकार- काली दास प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
Views: 45
कैलाशपुर पंचायत का शिवसनीहरी कुड शिव धाम उपेक्षा का शिकार- काली दास प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
एन.ओ.सी. देने के बाद भी शिव निहारी कुड शिव धाम पंचायत कैलाशपुर के लिए नहीं बना 500 मीटर रास्ता- काली दास प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
शिव धाम शिव निहारी कूड कैलाशपुर के लिए 500 मीटर रास्ता न बनने से ग्रामीणों में भारी रोष – काली दास प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

जीत समाचार कांगड़ा/कैलाशपुर (अभिषेक)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काली दास ने ग्रामीणों की मांग पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कैलाशपुर के गांव बल्ह का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा क्षेत्र जी जयसिंहपुर के उपाध्यक्ष प्रीतम मेहरा, संयुक्त सचिव कर्म सिंह, और वीरेंदर सिंह साथ रहे। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण लोगों ने सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा की व्यथा प्रदेश प्रवक्ता को बताई तथा उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार, स्थानीय मंत्री व विधायक यादविन्द्र गोमा द्वारा की जा रही अनदेखी के प्रति भी गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव से होकर उनके धार्मिक आस्था के केंद्र है शिव निहारी गुफा शिवधाम जहां पर प्राकृतिक रूप से शिव भगवान की 108 छोटी-बड़ी पिण्डियां बनी हुई हैं तथा स्थानीय लोगों की उसमें बेहद आस्था है तथा बहुत ही रमणीक स्थल और लोगों की इसमें विशेष आस्था तथा मान्यता है । इस शिव धाम को जाने वाले 500 मीटर रास्ते को कम से कम जीप योग्य बनाने के वारे में स्थानीय ग्रामीण कुलदीप चंद, नीलम राणा, नौजवानों, स्थानीय बुजुर्गों
ने बारी-बारी अपनी बात रखी तथा बताया की माननीय मंत्री जी के पास है कई बार गए तथा महिला मंडल प्रधान व सदस्य भी उनके साथ गए तो मंत्री महोदय ने बताया कि आप जमीन की अनापत्ति प्रमाण पत्र/ एन.ओ.सी. दो और दूसरे दिन ही में उस रास्ते का काम शुरू कर दूंगा। उन्होंने यह भी बताया की हमने बिना कुछ देरी किए वहां की जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र मंत्री जी को दे दी तो मंत्री जी ने कहा कि मेरे पास तो बजट ही नहीं है तो मैं आपका यह जीप योग्य रोड नहीं बना सकता । उन्होंने यह भी बताया की मंत्री जी हमारी शक्ल देखकर ही ऐसा व्यवहार करने लगते हैं जैसे की हम विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के नहीं बल्कि अन्य क्षेत्र से उनके पास आ गए हैं तथा जानबूझकर हमारी अनदेखी करते हैं। उन्होंने यह भी रोष व्यक्त किया है कि बाकी जगह के लिए तो बजट होता है परंतु मंत्री होने के बावजूद हमारे गांव के लिए उनके पास बजट नहीं है जो कि दुःख का विषय है। काली दास ने बताया की यदि ग्रामीणों की इस मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन आदि करने के लिए भी मजबूर हो सकती है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
