जयसिंहपुर की बदहाल सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसे आप के प्रदेश कमेटी सदस्य एवं जिला संगठन मंत्री प्रभात कौंडल, चौड़ीकरण की उठाई मांग

0
IMG-20260705-WA0006

Views: 173

जयसिंहपुर की बदहाल सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसे आप के प्रदेश कमेटी सदस्य एवं जिला संगठन मंत्री प्रभात कौंडल, चौड़ीकरण की उठाई मांग

 

जीत समाचार काँगड़ा/जयसिंहपुर(अभिषेक न्यूज़ एडिटर ) 5 जुलाई।

आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कमेटी कौंडल ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रही है, जबकि आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा।

 

प्रभात कौंडल ने कहा कि न कर्मचारी संतुष्ट हैं और न ही पेंशनभोगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्ज की राशि का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने विशेष रूप से जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जयसिंहपुर से वाया हरोट, करनघाट, रोपड़ी, कोसरी, अपर ठेहड़ू, धुपकियारा, जालग, सुआं, दरमण और आशापुरी तक सड़क का वर्षों से न तो चौड़ीकरण हुआ है और न ही अपेक्षित सुधार किया गया है।

 

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इन सड़कों का शीघ्र चौड़ीकरण एवं आधुनिकीकरण किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी पंजाब की तर्ज पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

अपने वक्तव्य के अंत में प्रभात कौंडल ने आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए जनहित के मुद्दों पर सरकार से गंभीरता से कार्य करने की अपील की।

अभिषेक न्यूज़ एडिटर जीत समाचार काँगड़ा मोबाइल नम्बर 9803589008/8878400009

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed