हरियाणा विधानसभा की युवा कल्याण समिति ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का निरीक्षण

0
हरियाणा विधानसभा की युवा कल्याण समिति ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का निरीक्षण

Views: 1

हरियाणा विधानसभा की युवा कल्याण समिति ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का निरीक्षण

जीत समाचार पलवल। हरियाणा विधानसभा की युवा कल्याण एवं युवा मामले विषय समिति ने शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने विश्वविद्यालय में संचालित युवा कल्याण एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की और उनकी प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। समिति ने शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने और छात्रों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

समिति ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *