प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये से विकसित होगी आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये से विकसित होगी आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये से विकसित होगी आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : मुख्यमंत्री सुक्खू

जीत समाचार  शिमला: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने और राज्य को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से आपदा-रोधी आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला स्थित डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) में आयोजित ‘टूवार्ड्स रेजिलिएंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग इन हिमालय’ विषय पर उच्च स्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को मजबूत करने, आधुनिक एवं सुरक्षित आधारभूत ढांचे के निर्माण तथा भविष्य की प्राकृतिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में बड़े स्तर पर निवेश कर प्रदेश को अधिक सुरक्षित और आपदा-सहिष्णु बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed