शिमला में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

0

Views: 6

शिमला, 12 जुलाई 2026 (पवार)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल की टीम ने चौड़ा मैदान क्षेत्र में छापेमारी कर 991 ग्राम अफीम, दो इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें और ₹2.12 लाख नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चौड़ा मैदान स्थित एक मकान में दबिश दी गई, जहां से यह बरामदगी हुई।

कार्रवाई के दौरान मकान मालिक सुरिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम की खेप कहां से लाई गई थी, इसे शिमला और आसपास किन लोगों तक पहुंचाया जाना था तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच हर पहलू से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed