नई जिम्मेदारी, नई शुरुआत! कमल पवार बने जिला योजना समिति लुधियाना के सदस्य
Views: 37
मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार का जताया आभार | बोले—“ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी, लुधियाना के विकास में दूंगा पूरा योगदान”
लुधियाना, 24 अगस्त (जीत समाचार ब्यूरो)
पंजाब सरकार की ओर से कमल पवार को जिला योजना समिति, लुधियाना का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने समिति के कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाली।इस अवसर पर जिला योजना समिति के चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा और समिति के अन्य सदस्यों की ओर से कमल पवार का स्वागत किया गया। उन्हें सिरोपा भेंट किया गया और मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री और सरकार का जताया आभार
कमल पवार ने अपनी नियुक्ति पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निभाऊंगा और लुधियाना के विकास कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करूंगा।”
सम्मान के लिए जताया धन्यवाद
कमल पवार ने जिला योजना समिति के चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा तथा सभी साथियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय पहुंचने पर जिस तरह उनका स्वागत और सम्मान किया गया, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला योजना समिति के माध्यम से लुधियाना से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों में अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी के साथ अब कमल पवार की प्राथमिकता लुधियाना के विकास कार्यों में प्रभावी योगदान देने की रहेगी।
