5 किलो अफीम समेत एक आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार बरामद

0

Views: 1

लुधियाना, 26 अगस्त (विक्रम सैनी)

कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ब्रेजा कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर की गई। डीसीपी/इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह पीपीएस, एडीसीपी/इन्वेस्टिगेशन रुपिंदर कौर भट्टी पीपीएस और एसीपी-2 दीपकरण पीपीएस की निगरानी में इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह दहेल, इंचार्ज स्पेशल सेल, की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को एएसआई बलजीत सिंह नंबर 2011/लुधियाना पुलिस पार्टी सहित हवास चौक, थाना मेहरबान के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव मेहरबान, जिला लुधियाना को काबू किया गया।

कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा उसके पास से सफेद रंग की ब्रेजा कार नंबर PB-10-KK-3791 भी बरामद की गई।

इस संबंध में थाना मेहरबान में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 136, दिनांक 25.08.2026, धारा 18C/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed