कमल पवार जिला योजना समिति लुधियाना के सदस्य नियुक्त, विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने सिरोपाओ देकर किया सम्मानित
Views: 18
लुधियाना, 31 अगस्त (विक्की कुमार)
पंजाब सरकार ने हलका लुधियाना दक्षिणी के मेहनती नेता कमल पवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला योजना समिति (District Planning Committee), लुधियाना का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
इस खुशी के मौके पर हलका लुधियाना दक्षिणी की विधायक बीबी राजिंदर पाल कौर छीना ने कमल पवार को अपने कार्यालय में विशेष रूप से बुलाकर मुंह मीठा करवाया और गुरु घर की बख्शीश सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक छीना ने कहा कि पंजाब सरकार मेहनती और जमीन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां देकर जनसेवा का अवसर दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कमल पवार जिला विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में ईमानदारी और मेहनत से अपनी भूमिका निभाएंगे।
वहीं, नवनियुक्त सदस्य कमल पवार ने विधायक राजिंदर पाल कौर छीना और पंजाब सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा लुधियाना जिले के विकास और जनहित के मुद्दों के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
