इंस्पेक्टर साहब ने चाय पर बुलाया! पत्रकार ने पूछा सील कैसे खुली, बोले—दफ्तर आओ, सब बता दूंगा

ATP जोन-A के अनुसार दोबारा सील करने को कहा गया, लेकिन मौके पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

लुधियाना | 02 सितंबर2026 (अरुण कुमार)

जोन-A की 15 फुट सड़क पर बनी बताई जा रही 6 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग की सील खुलने का मामला अब ‘चाय’ तक पहुंच गया है!जीत समाचार ने जब बिल्डिंग इंस्पेक्टर लकी से सीधा सवाल किया कि आखिर रातों-रात सील कैसे खुल गई? तो फोन पर पूरा जवाब देने के बजाय पत्रकार को दफ्तर आने का न्योता दिया गया।इंस्पेक्टर का कहना था कि “दफ्तर आ जाओ, फिर बताएंगे कि सील क्यों खुली है।”

साहब, चाय बाद में… पहले बताइए सील किसके आदेश पर खुली?

कमिश्नर का कहना है कि उनकी तरफ से सील खोलने का कोई आदेश नहीं दिया गया। ATP जोन-A की ओर से भी बिल्डिंग को सील करवाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद सील खुल गई।

तो फिर सवाल और भी बड़ा है

1 सील खोलने वाला कौन?

2 किसके आदेश पर खुली?

3 किसने अनुमति दी?

4 और अगर कोई आदेश नहीं था तो जिम्मेदार कौन ?

जीत समाचार इंतजार में है!

इंस्पेक्टर साहब ने कहा है—“बताएंगे।”अब जनता भी इंतजार कर रही है कि चाय की मेज पर नहीं, कागजों के साथ बताया जाए कि सील खुली कैसे!

 

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed