जॉन सी में ‘चारदीवारी’ के नाम पर बिल्डिंग निर्माण का खेल का खेल!
Views: 19
शिकायत पर जवाब—“सिर्फ चारदीवारी हो रही है”, मौके पर बिछ गई रोड़ी-बजरी; सड़क बनाने की तैयारी पर निगम की चुप्पी!
लुधियाना, 2 सितंबर (विक्की कुमार)
नगर निगम जॉन सी की बिल्डिंग ब्रांच एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ब्लॉक-37 में लगातार शिकायतों के बाद 1100 पर जवाब दिया गया कि यहां सिर्फ चारदीवारी का काम हो रहा है, क्योंकि लोग वहां कूड़ा फेंकते हैं।लेकिन मौके की तस्वीर कुछ और कहानी बता रही है। रोड़ी-बजरी बिछा दी गई है और सड़क निर्माण की तैयारी दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल है कि अगर मामला सिर्फ चारदीवारी का था तो सड़क बनाने की तैयारी कब और कैसे शुरू हो गई?
इंस्पेक्टर की मेहरबानी या सिस्टम की मजबूरी?
जीत समाचार द्वारा लगातार मामला उठाए जाने के बावजूद अभी तक कार्रवाई न होने पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मामले पर उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। अब बड़ा सवाल—जब शिकायत दर्ज हो चुकी थी और मौके पर निर्माण गतिविधियां नजर आ रही हैं, तो कार्रवाई कौन करेगा?
एमटीपी से लेकर बिल्डिंग ब्रांच तक खामोशी क्यों?
अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक है तो निगम स्पष्ट करे। अगर नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
जीत समाचार का सवाल—
चारदीवारी के नाम पर सड़क का खेल चल रहा है या फिर किसी की ‘मेहरबानी’ से नियमों को किनारे किया जा रहा है?
अब नजर नगर निगम कमिश्नर पर—क्या होगी कार्रवाई या मामला फिर फाइलों में दब जाएगा?
