चंबा में आसमानी बिजली का कहर, 30 भेड़-बकरियों की मौत

0

20 पशु घायल, खराब मौसम के बीच हुआ हादसा; प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

चंबा | जीत समाचार ब्यूरो

चंबा जिले के अलमी क्षेत्र में बुधवार देर शाम खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने से करीब 30 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि 20 पशु घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में लिल्ह क्षेत्र के डगेड़ गांव निवासी तिलक, ठाकरू और भिंदर के पशुधन को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय टीम को मौके पर जांच करने के आदेश दिए हैं। टीम द्वारा पशुधन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed