BLO यूनियन लुधियाना ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन से की विशेष बैठक

जिला प्रधान परमिंदर सिंह क्लेर ने कर्मचारियों की समस्याओं से करवाया अवगत

जीत समाचार |  लुधियाना | कुमार

BLO यूनियन, लुधियाना की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने BLO कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पेश आ रही विभिन्न समस्याओं और मुश्किलों के बारे में डिप्टी कमिश्नर को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।

यूनियन के जिला प्रधान परमिंदर सिंह क्लेर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य BLO कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना और उनके समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करवाना था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने कार्य के दौरान कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की गई।

इस अवसर पर धर्मिंदर सिंह जगराओं-070, गुरमीत सिंह जस्सल, मनप्रीत सिंह लुधियाना-061, परमजीत सिंह हलका समराला-058, बरिंदर सिंह, मनदीप सिंह, शिंगारा सिंह हलका रायकोट-069, गुरदीप सिंह हलका लुधियाना-064 तथा मीनू मैडम लुधियाना-063 सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बैठक में उठाई गई समस्याओं पर प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed