श्री जय मां सरस्वती क्लब खन्ना ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को छठ पूजा समारोह का दिया निमंत्रण
5 नवंबर को खन्ना में धूमधाम से मनाया जाएगा 9वां भव्य छठ पूजा महोत्सव, क्लब ने शहरवासियों से की परिवार सहित पहुंचने की अपील
खन्ना, 11 नवंबर | सोनिया शर्मा
श्री जय मां सरस्वती क्लब खन्ना के सदस्यों ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद से मुलाकात कर उन्हें क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे 9वें भव्य छठ पूजा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि छठ पूजा महोत्सव रविवार, 15 नवंबर 2026 को वार्ड नंबर 3, गली नंबर 7, दलीप सिंह नगर रोड, खन्ना में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगे।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार प्रकृति और सूर्य देव के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने शहर के सभी श्रद्धालुओं और निवासियों से परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर पीए महेश कुमार, क्लब सदस्य रंजीत, अमित पासवान, प्रिंस पासवान, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, धरनजीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

