बजवाल में दी कांगड़ा सहकारी बैंक की जमा एवं ऋण योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर, 17 जनवरी (सतीश शर्मा)

 कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातारियां शाखा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के गांव बजवाल में नाबार्ड से प्रायोजित एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहिंद्र चौहान ने लोगों को बैंक की जमा एवं ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (फसल एवं पशुपालन) के बारे में भी बताया। उन्होंने लोगों को साईबर ठगी के शिकार होने से बचने की सलाह देते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति साईबर ठगी का शिकार हो जाता है तो इसकी शिकायत तुरंत टॉल फ्री नंबर 1930 पर करें।मोहिंद्र चौहान ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के खातों के बैलेंस की जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 95800-79717 पर मिस कॉल की जा सकती है। शिविर में बैंक के अधिकारी दिनेश कुमार और सुरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी देशराज, संजीव कुमार और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed