सिद्धपीठ श्री बाबा बालक नाथ जी मंदिर में एक दिन का मंदिर अधिकारी, राजनीति का अखाड़ा बना मंदिर!
Views: 93
दियोटसिद्ध।05 मार्च 2026 । सतीश शर्मा विट्टू। जीत समाचार
सिद्धपीठ श्री बाबा बालक नाथ जी ट्रस्ट में हंगामा, एक के बाद एक मंदिर अधिकारी बदलने पर सवाल
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, श्री बाबा बालक नाथ जी ट्रस्ट में मंदिर अधिकारी की कुर्सी पर बैठने वालों की सूची लंबी होती जा रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी ईमानदारी से कार्य नहीं कर पा रहा है। धर्मपाल नेगी, संदीप चंदेल, और अब मनजीत ठाकुर, ये सभी मंदिर अधिकारी बनने के बाद जल्द ही हटाए गए।
संदीप चंदेल के वक्त हुए घटालों से क्या डर रहे हैं क्या अधिकारी ?
मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल के वक्त इतने घोटाले सामने आए हैं जिन पर सिर्फ कागजों पर कार्रवाई की गई है किसी कर्मचारी को सजा तक नहीं मिली ऐसे ही कई कई मामला सामने आया है श्रद्धालुओं के साथ बतमीजी करने का मामला फिर कभी बकरा घोटाला,कभी राशन घोटाला, सोना चांदी घोटाला, सहित विभिन्न घोटाले सामने आए। इसके अलावा मंदिर में फॉरेन करंसी गणना घोटाला सामने आए हैं जिन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की उल्टा अपने कर्मचारियों की बचाने की कोशिश करने में अधिकारी हमेशा कामयाब रहा है कहीं अधिकारियों को डर है मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल के वक्त घोटाले सामने आए हैं कहीं मौजूद अधिकारियों के ऊपर उसका इल्जाम न लग जाए सूत्रों का कहना है कि नए अधिकारी जॉइनिंग करने के लिए इस बात पर तो नहीं डर रहे
मंदिर अधिकारी मनजीत ठाकुर आदेश रद्द : दियोटसिद्ध में मनजीत ठाकुर ने आज सुबह मंदिर अधिकारी का कार्यभार संभाला, लेकिन शाम होते ही जिलाधीश ने उनके आदेश रद्द कर दिए। यह मंदिर में राजनीति का एक और उदाहरण है।
चैत्र मास मेला शुरू हो रहा है,बड़सर तहसील में तहसीलदार हैं, बिझड़ी में भी तहसीलदार हैं, तो बाहर से किसी अन्य तहसीलदार को कार्यभार देने के पीछे क्या राजनीति है ? चैत्र मास मेले भी शुरू हो रहे हैं, ऐसे में मंदिर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं
मंदिर अधिकारी बार बार बदलना लोगों में चर्चा है: दियोटसिद्ध मंदिर ट्रस्ट 1987 में बना था, मनजीत ठाकुर ने आज ही चार्ज संभाला था, लेकिन 6 घंटे भी नहीं बीते थे कि उनकी जगह अगले मंदिर अधिकारी के आदेश हो गए।लेकिन आज तक कई मंदिर अधिकारी आए और गए, लेकिन किसी ने भी एक दिन से कम समय नहीं दिया। यह तो एकनया रिकॉर्ड ही बना डाला अब देखने को मिलेगा जिस अधिकारी की जहां पर ट्रांसफर हुई है वह जॉइनिंग करेगा जा नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
लेकिन मंदिर की व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता है :जीत समाचार से बात करते हुए दिल्ली के सुनील कुमार और पंजाब के मनोज कुमार और हरियाणा सेअभिषेक शर्मा और पंजाब से कपिल शर्मा /कमलऔर हरियाणे श्रद्धालुओं ने कहा कि हमें चिंता है कि मेला शुरू होने वाला है और जहां पर कोई पक्के तौर पर मंदिर अधिकारी लगाया जाए श्रद्धालुओं ने कहा कि जहां पर मंदिर में कोई पक्के तौर पर मंदिर अधिकारी नहीं लग रहा उन्होंने इस बात की चिंता है की मेला शुरू हो रहा है,पर मंदिर अधिकारी ही नहीं होगा तो मेले की तैयारी में बहुत सारीकई मुश्किलें आ सकती हैं हमें प्रशासन से पूरी उम्मीद है कि वह पक्के तौर पर मंदिर अधिकारी नियुक्त जरूर करेंगे
मंदिर अधिकारी हिमाचल प्रशासनिक सेवा स्तर का नियुक्त करने की मांग:मंदिर में मंदिर अधिकारी हिमाचल प्रशासनिक सेवा स्तर का नियुक्त करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के जिला में सरकार को एक मंदिर अधिकारी नहीं मिल रहा है जो मंदिर की व्यवस्था को सही तरीके से संभाल सके।
