बड़सर के विकास को समर्पित प्रधान शैलजा बन्याल व हिमुडा डायरेक्टर इंजीनियर राजेश बन्याल

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।

मुख्यमंत्री के गृह जिला जिला बड़सर की बनी पंचायत के प्रधान शैलजा बन्याल व उनके पति हिमुडा डायरेक्टर इंजीनियर राजेश बन्याल विधानसभा के विकास को लेकर काफी सक्रिय हैं। उप मंडल मुख्यालय में बचत भवन की जगह बहु मंजिल परिसर बनाकर लोगों को समर्पित करने के लिए लगातार मांग उठा रहे हैं। इसी मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने बड़सर दौरे के दौरान घोषणा भी की थी परंतु मामला अभी तक सिरे नहीं चढ़ा है। पंचायत प्रधान शैलजा बन्याल ने प्रस्ताव पारित कर उपमंडल अधिकारी नागरिक के माध्यम से जिलाधीश हमीरपुर को प्रेषित किया है ताकि बहुमंजिला परिसर बनाकर इसे जनता को समर्पित किया जा सके। इस भवन के बनने से लोगों को राहत मिलेगी तथा उप मंडल मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने जब वह मिनी सचिवालय का उद्घाटन करने के लिए आए थे तो इस मांग को पूरा करने की बात कही थी परंतु कई महीने बीत जाने के बाद इसकी प्रक्रिया जब शुरू नहीं हुई तो पंचायत प्रधान तथा उनके पति जो हिमुडा के डायरेक्टर भी हैं ने इस कार्य को शुरू करवाने के लिए पहल की है। लोगों को उम्मीद है कि बहु मंजिल परिसर बनने से ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी तथा सामाजिक समारोह को आयोजित करने के लिए जगह भी उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए जिलाधीश को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लोगों को उम्मीद है की जल्दी ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed