धनेटा में भी मेधावी बेटियों को किया पुरस्कृत

नादौन 24 जनवरी।(शर्मा)
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर शनिवार को धनेटा में बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन संजय गर्ग की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 18 नवजात बच्चियों तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, 2016 और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसमें ग्राम पंचायत पनसाई, ग्वालपत्थर, धनेटा, मनसाई, हथोल और भदरूं की मेधावी छात्राओं अंजलि, तानिया पोसवाल, अंकिता, भावना भारद्वाज, पलक, शगुन शर्मा, अंकिता, श्रेया, गरिमा परमार और अन्य को स्मृत्ति चिह्न, नाम पट्टिका, मग, सेनीटेशन किट तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पहले, एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ही नादौन क्षेत्र की 3 बेटियों ओशीन, श्वेता और आयुषी को वाहन प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी दिखाई।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed