तरक्वाड़ी में दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

भोरंज 28 जनवरी।सतीश शर्मा विट्टू।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की तरक्वाड़ी शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से बुधवार को तरक्वाड़ी में वित्तीय साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया।इस अवसर पर बैंक की अधिकारी रंजू बाला और अर्चना चौहान ने लोगों को विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, इंटरनेट बैंकिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण योजना, फसल बीमा योजना और अन्य बैंकिग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी रमेश कुमार, स्थानीय निवासी शकुंतला देवी, अनुराधा, कांता देवी, शीला देवी, जमना देवी, मधुबाला और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed