बुधवार को जीत समाचार की टीम ने जब शाह तलाई का दौरा किया
Views: 30
हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
खड्ड की तस्वीरें हैं बाबा बालक नाथ की तपोस्थली रही शाह तलाई जहां बाबा ने 12 वर्ष तक गायों को चराया था आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। करोड़ों रुपए का चढ़ावा बाबा बालक नाथ के श्रद्धालु अर्पित करते हैं लेकिन बिलासपुर जिला के शाह तलाई में व्यवस्था के नाम पर श्रद्धालुओं को खड्ड के पानी में नहाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बुधवार को टॉप न्यूज तथा जीत समाचार की टीम ने जब शाह तलाई का दौरा किया तो पाया कि पुल के पास करीब एक दर्जन लोग खडड में नहाने को मजबूर थे। श्रद्धालुओं के लिए घाट बनाकर व्यवस्था करने के लिए एक निवास दरबार द्वारा एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसमें 100 शौचालय के साथ श्रद्धालुओं के लिए घाट का भी निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा वहां पर पार्क बनाए जाने का भी कार्य विचाराधीन है।
एक निवास दरबार की बीबी कमलजीत कौर ने तथा मुख्य सेवक सुखविंदर ने टॉप न्यूज मीडिया तथा जीत समाचार को बताया कि एक प्रोजेक्ट का कार्य शुरू किया गया है जिसमें घाट बनाकर तथा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाने का कार्य शुरू करवाया गया है। जब एक निवास दरबार इस प्रकार का प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है तो सरकार को भी इस प्रकार की पहल करनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को खडड के पानी में स्नान करने की जरूरत ना पड़े।
